फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bapu and Shastri remembered on their birth anniversary

जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bapu and Shastri remembered on their birth anniversary
चंपावत कलक्ट्रेट में गांधी जयंती पर ध्वजारोहण करते डीएम विनीत तोमर। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/पाटी/टनकपुर/बनबसा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों को याद किया गया। कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में डीएम विनीत तोमर ने झंडा फहराकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की। इस मौके पर एडीएम एससी द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में एसडीएम अनिल चन्याल और तहसीलदार ज्योति धपवाल ने कर्मियों को शपथ दिलाई। पुलिस कार्यालय में एसपी देवेंद्र पींचा, नगर पालिका में चेयरमैन विजय वर्मा, ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, जीआईसी सिप्टी में प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य ने ध्वजारोहण किया। सूखीढांग में सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, प्रधान दीवान सिंह बिष्ट, धर्म मेहरा, घनश्याम जोशी, आन सिंह राना, कैलाश राना, प्रकाश चौड़ाकोटी, जीवन बोहरा, प्रेम सिंह बिष्ट आदि ने दोनों महापुरुषों को याद किया।
विज्ञापन

लोहाघाट नगर पंचायत में चेयरमैन गोविंद वर्मा, लोहाघाट थाने में एसओ जसवीर चौहान, बीएनके में उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य प्रशांत वर्मा, खेतीखान में वयोवृद्ध शिक्षाविद सीएल वर्मा, जीआईसी रौसाल में प्रधानाचार्य एमएन तिवारी, चमदेवल में प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्य, बाराकोट में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, ब्लॉक में ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, विद्यामंदिर में प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत ने ध्वजारोहण किया। पाटी ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में नगर पालिका में ध्वजारोहण कर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने पर्यावरण मित्रों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रदीप टम्टा की अगुवाई में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, देवेंद्र सिंह आदि ने शास्त्री चौक और नगर पालिका में कार्यक्रम किया। सिविल न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट रजनीश मोहन, तहसील कार्यालय में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, कोतवाली में सीओ अविनाश वर्मा, राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एसके कटियार, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। निबंध भी प्रतियोगिता में संजना चौहान प्रथम, प्रीति जोशी द्वितीय, विशाखा तृतीय रहीं।
नंदा कॉन्वेंट स्कूल, कुंवर जंगबहादुर चंद सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी स्मारक विचई में विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ललित मोहन रखोलिया और आरपीएफ के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पाल समेत कई लोगों को सम्मानित किया। छीनीगोठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और देव डांगरों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यहां जिला प्रभारी दीपक मेहरा, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, सुभाष बगौली, मुन्नालाल गौतम, लीला मंगला, हंसा जोशी, संजीव आर्य आदि थे।

बनबसा में राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सेना छावनी के केवि क्रमांक एक में प्राचार्या बीसी जोशी के नेतृत्व और शिक्षक ललित नेगी की देखरेख में दौड़ हुई। जीजीआईसी में प्रभारी प्रधानाचार्या रंजना चंद, शारदा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन के नेतृत्व में ध्वजारोहण हुआ। ग्लोरियस एकेडमी में प्रबंधक रविंद्र पांडेय, प्रधानाचार्य जीएस अधिकारी, बीएड कॉलेज में प्रधानाचार्य दिशा थपलियाल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। गढ़ीगोठ स्थित शिवाजी पब्लिक स्कूल, चंदनी के जनता हाईस्कूल, गुदमी के डेविड पेंटर हाईस्कूल समेत सभी स्कूलों, सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed