फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bapu and Shastri remembered on Jayanti, garlanded the picture

जयंती पर याद किए गए बापू व शास्त्री, चित्र पर माल्यार्पण हुआ .

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bapu and Shastri remembered on Jayanti, garlanded the picture
गांधी जयंती पर चंपावत में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
रघुपति राघव राजाराम...
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए बापू व शास्त्री, चित्र पर माल्यार्पण हुआ
खेतीखान में सेनानी हर्षदेव के परिजनों का हुआ सम्मान
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। कलक्ट्रेट में डीएम एसएन पांडेय ने ध्वजारोहण करने के साथ दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कोरोना काल में उम्दा काम करने वाले पर्यावरण मित्र, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, डीईओ तपन पांडेय आदि मौजूद थे।
पुलिस लाइन में एसपी लोकेश्वर सिंह ने, जिला अस्पताल में डॉ. आरके जोशी, डॉ. एचएस ऐरी, जीजीआईसी में प्रधानाचार्या निधि सक्सेना, वीवीएमआईसी में प्रधानाचार्य डॉ. मदन पाल, नगरपालिका में चेयरमैन विजय वर्मा और जीआईसी सिप्टी में प्रधानाचार्य सोमपाल ने ध्वजारोहण किया। भाजपा ने गांधी चौक में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां कैलाश अधिकारी, शंकर पांडेय, मोहन अधिकारी, प्रकाशनाथ, राजेश उप्रेती थे। तामली पूर्व प्रधान दान सिंह ने अनाथ बच्चों को फल बांटे।
विज्ञापन

खेतीखान में भाजपा ने पौधरोपण किया। कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्षदेव ओली के पौत्र राजेश ओली एवं अन्य परिजनों को सम्मानित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ के नेतृत्व में नवीन मुरारी, आलोक वर्मा, हरगोविंद बोहरा, नवीन जोशी, प्रशांत ओली, प्रकाश महरा, हरीश चौधरी थे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से रैली निकाली गई। डिग्री कॉलेज सहित सभी शैक्षिक संस्थानों में गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम आरसी गौतम, नगर पंचायत में चेयरमैन गोविंद वर्मा, थाने में एसओ मनीष खत्री, अस्पताल में एमएस डॉ. जुनैद कमर ने ध्वजारोहण किया। गांधी चौक में भी माल्यार्पण हुआ।
टनकपुर में पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, तहसील में एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और कोतवाली में सीओ विपिन चंद्र पंत ने ध्वजा रोहण किया। संयुक्त चिकित्सालय, श्रम विभाग कार्यालय, विद्युत उपखंड कार्यालय, फायर स्टेशन, डिग्री कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर में भी ध्वजारोहण किया गया। सैलानीगोठ ग्राम पंचायत और शारदा चुंगी कॉलोनी में भी कार्यक्रम हुए। दयानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक रामदेव आर्य, प्रधानाचार्या माहेश्वरी पांडे थे। मां कादंबरी सेवा समिति विचई में हुए कार्यक्रम में रिटायर्ड कै. गणेश बहादुर पाल, पूर्व सभासद सुभाष गहतोड़ी थे। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में शहर में पैदल मार्च किया। यहां अनिल प्रसाद सिन्हा, फखरुद्दीन अली, दयाल सिंह, कामरान अंसारी, देवेंद्र सिंह थे।
बनबसा में राजकीय डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा, देवभूमि बीएड कालेज में डॉ. दिशा थपलियाल, मैक्टन स्ट्रांग स्कूल में चेयरमैन क्लिफ्टन शिप्वे, ग्लोरियस एकेडमी में प्रबंधक रविंद्र पांडेय, शिवाजी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुंदर सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। सरस्वती शिशु मंदिर, शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर, स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना, इमिग्रेशनल चेकपोस्ट, कस्टम, नगर पंचायत कार्यालय आदि कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। एनएचपीसी स्थित केवि-दो में प्रभारी प्राचार्य आनंद मिश्रा की देखरेख में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और प्लागिंग दौड़ हुई। शिक्षक ललित नेगी, पुस्तकालय अध्यक्ष मो. मुदस्सिर मौजूद थे। एसएसबी 57वीं वाहिनी की बनबसा स्थित ई कंपनी के जवानों ने भारत नेपाल सीमा पर स्थित स्वागत गेट पर सफाई कर पौधरोपण किया। यहां ई कंपनी कमांडर पुष्कर सिंह धामी, एसआई नारायण सिंह दानू, शिव कुमार पासवान मौजूद थे।

फोटो 02 टीएनपीबीएनबी 02 पी।
फोटो 02 टीएनपीबीएनबी 01 पी।
फोटो 02 टीएनपी 11 पी।
फोटो 02 टीएनपी 02 पी से 08 पी तक।
फोटो 02 सीपीटी 05पी से 15पी तक और एलएचजी 02पी

चंपावत जीजीआईसी में बापू-शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करती प्रधानाचार्या निधि सक्सेना।

चंपावत जीजीआईसी में बापू-शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करती प्रधानाचार्या निधि सक्सेना।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed