{"_id":"dbffcf93eb10135ccf22aaa6d4bba698","slug":"bans-on-the-movement-of-vehicles-at-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस रौतेला ने पाटी क्षेत्र में रात में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पाटी थाने के निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में फेरी लगाकर व्यापार करने और प्रत्येक अजनबी व्यक्ति का अनिवार्य सत्यापन किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही बाहरी लोगों को जिन मकान मालिकों की ओर से कमरे किराए में दिए गए हैं, उन्हें भी तत्काल किराएदारों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीओ ने क्षेत्र में ओवर लोडिंग, शराब के अवैध कारोबार पर कड़ाई अंकुश लगाने के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के वाहन जब्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आपराधिक किस्म के लोगों को चिन्हित करने तथा संवेदनशील स्थानों में रात्रि गश्त करने का भी आदेश दिया। इससे पूर्व उन्होंने थाने का निरीक्षण कर वहां के अभिलेखों, असलहों आदि का जायजा लिया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, सीएस कन्याल, आनंद सिंह, कुंदन राम आदि ने सीओ को विभिन्न जानकारियां दी।
विज्ञापन