{"_id":"58a7150a4f1c1bab19d84c71","slug":"banku-beating-sticks-in-the-village-of-prdhanpti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकू गांव में प्रधानपति की लाठी-डंडे से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकू गांव में प्रधानपति की लाठी-डंडे से पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 17 Feb 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
बांकू गांव में प्रधानपति की लाठी-डंडे से पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट विकासखंड के बांकू गांव में प्रधान मीनाक्षी जोशी के पति रविशंकर जोशी के साथ मारपीट हुई है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल रविशंकर को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले में घायल के परिजनों ने जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा और अन्य छह के खिलाफ पंचेश्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
दूसरी तरफ जिला पंचायत सदस्य ने भी मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बांकू की प्रधान मीनाक्षी जोशी के पति रविशंकर जोशी पुत्र जमुना दत्त जोशी बृहस्पतिवार को अपने भाई मोहन चंद्र जोशी और भैरवदत्त जोशी के साथ घर पर बैठे थे। आरोप है कि तभी जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा की अगुवाई में कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया।
हमलावर रविशंकर जोशी को मरा समझकर छोड़ गए और 50 हजार रुपए लूट ले गए। हमलावरों ने बीच-बचाव में आए रविशंकर के भाइयों की भी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घायल रविशंकर जोशी को परिवार के अन्य लोगों की मदद से लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्साधीक्षक डा.मंजीत सिंह ने बताया कि रविशंकर के सिर, कूल्हे और नाक पर गंभीर चोट आने से प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल प्रधानपति के भाई भैरवदत्त जोशी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुष्कर सिंह बोहरा एवं छह अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 452, 323, 504, 506 एवं 395 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा ने भी प्रधानपति रविशंकर जोशी, उसके भाई मोहन जोशी और भैरवदत्त जोशी निवासी बांकू पर मारपीट का आरोप लगाया है। कहा कि मारपीट में उसके हाथ और मुंह में चोट आई है। पुलिस ने शुक्रवार को आईपीसी की धारा 323 एवं 506 के तहत रविशंकर, मोहन जोशी एवं भैरवदत्त जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंचेश्वर कोतवाली के प्रभारी कोतवाल जनार्दन भट्ट ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश भी दी जा रही है। मारपीट की इन घटनाओं को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
चौडल गांव में भी मारपीट का आरोप
चौडला गांव में भी मारपीट हुई है। पुंडिल गांव निवासी रघुवीर सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी ने पंचेश्वर कोतवाली में जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा एवं 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने भाई से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341 एवं 506 के तहत जिला पंचायत सदस्य और 40 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रघुवीर ने कहा कि उसका भाई दान सिंह पुंडिल गांव से लोहाघाट जा रहा था। तभी चौडला गांव में जिला पंचायत सदस्य पुष्कर के साथ अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट की और वाहन में आग लगाने की धमकी दी है।