{"_id":"68923ed9be88100eae0dc6b7","slug":"banking-and-online-business-affected-due-to-communication-service-outage-in-manch-champawat-news-c-229-1-shld1026-127526-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मंच में संचार सेवा ठप होने से बैंकिंग और ऑनलाइन कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मंच में संचार सेवा ठप होने से बैंकिंग और ऑनलाइन कारोबार प्रभावित
Tue, 05 Aug 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
मंच/चंपावत। सीमांत तल्ला देश के मंच में मंगलवार को भी बदहाल संचार सेवा के चलते बैंकिंग और ऑनलाइन कारोबार प्रभावित रहा। नेटवर्क की दिक्कत से एसबीआई शाखा में बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं। लोगों को जमा-निकासी जैसे जरूरी कामों के लिए बार-बार चंपावत जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। शाखा प्रबंधक ब्रजेश कुमार ने जानकारी दी कि जब तक कनेक्टिविटी दुरुस्त नहीं होती, तब तक ग्राहकों के सभी कार्य चंपावत शाखा से किए जाएंगे।
तामली से आए प्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान आमनी मनोज कुमार सहित कई बुजुर्गों ने मंच की खराब संचार सेवा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मंच में कोई भी नेटवर्क सुचारु रूप से काम नहीं कर रहा है। गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे उपकरण कई दिनों से खराब हैं। इस वजह से सिर्फ बैंकिंग नहीं बल्कि सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य बाधित हो रहे हैं। लोगों ने बेहतर संचार सुविधा के लिए प्रशासन से क्षेत्र में निजी मोबाइल सेवा प्रदाता का टावर लगाने की मांग की है। बीएसएनएल के जेटीओ विजय बहादुर ने बताया कि बीचबीच में समस्या आ रही है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।