{"_id":"5ab146b34f1c1bbe758b67ec","slug":"bank-branches-from-farming-can-be-made-from-three-branches","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शाखाओं से हो सकेगा खेतीखान के बैंक का लेनदेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शाखाओं से हो सकेगा खेतीखान के बैंक का लेनदेन
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खेतीखान सहकारी बैंक में चस्पा की गई सूचना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की खेतीखान शाखा में 16 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के पांच दिन बाद भी बैंक का कामकाज शुरू नहीं हो सका है। बैंक में ताला लटका होने से ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अब बैंक ने इस शाखा के ग्राहकों से लोहाघाट, पाटी और बाराकोट शाखाओं से लेनदेन करने का अनुरोध किया है। इसके लिए बैंक के शाखा प्रबंधक की ओर से बैंक के बाहर सूचना भी चस्पा कर दी गई है। जिला सहकारी बैंक खेतीखाल में 16 मार्च को बैंक के कैशियर ललित सिंह बिष्ट और चतुर्थ कर्मी राजेंद्र वर्मा की बैंक के ही गार्ड दिनेश बोहरा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तबसे बैंक में सारा कामकाज ठप पड़ा हुआ है।
घटना के बाद से बैंक कर्मियों में इस कदर दहशत फैली हुई है कि वह खेतीखान शाखा का संचालन करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उप महाप्रबंधक एलएन भट्ट सोमवार को खेतीखान आकर यहां के हालातों का जायजा ले चुके हैं। शाखा प्रबंधक नरेश लाल का कहना है कि बैंक में पड़े खून के धब्बों आदि की सफाई का कार्य किया जा रहा है। बताया कि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हों, इसके लिए लोहाघाट, पाटी और बाराकोट शाखाओं के जरिए खेतीखान शाखा के उपभोक्ताओं के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया है। साथ ही उप महाप्रबंधक के आदेशानुसार बैंक संचालन के लिए नए भवन की तलाश की जा रही है।