फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banbasa, Tanakpur finalist

बनबसा, टनकपुर फाइनल में पहुंचे

Tue, 27 Dec 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Tue, 27 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Banbasa, Tanakpur finalist
फुटबॉल के लिये संघर्ष करते खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। जिला स्तरीय अंडर 16 फुटबाल प्रतियोगिता सेमीफाइनल मुकाबलों में बनबसा और स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबला बुधवार को होगा। जिला खेल विभाग की ओर से चल रही प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बनबसा, चंपावत के मध्य हुआ।

विज्ञापन


मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट ने किया। मैच में बनबसा ने चंपावत को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। बनबसा की ओर से दोनों गोल नितेश चंद ने किए। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर, लोहाघाट के बीच खेला गया।
विज्ञापन


शुभारंभ उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता ने किया। मैच में टनकपुर ने लोहाघाट को 3-0 से पराजित किया। टनकपुर के साहिल, अमन, वरुण चंद ने 1-1 गोल किया। मैच के रेफरी आरबी मल्ल, गौरव खोलिया थे। लाइनमैन की जिम्मेदारी राजेंद्र, रवींद्र, योगेश ने निभाई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को ढाई बजे से शुरू होगा। आयोजन में लोहाघाट के फुटबाल कोच विजय राय, अतुल अधिकारी, प्रकाश जोशी, प्रकाश सिंह, दीपक जेठी, मोहसिन आदि सहयोग दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed