{"_id":"58025f3d4f1c1b210328e7cc","slug":"banbasa-sprinting-young-military-conscription","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा में थलसेना भर्ती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा में थलसेना भर्ती शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Sat, 15 Oct 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
बनबसा में सेना भरती को दौड़ लगाते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं क्षेत्र के युवकों की थलसेना की भर्ती शुरू हो गई है। शनिवार को सेना छावनी मैदान में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच कुमाऊं रीजन जीडी के अलावा उत्तराखंड और यूपी के इंडियन डोमिसाइल गोरखा की भर्ती हुई। दो वर्ष बाद क्षेत्र में आयोजित भर्ती रैली में शुक्रवार शाम से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भीड़ पर काबू पाने के लिए प्रशासन, पुलिस और सेना ने खासे इंतजाम किए हैं। पहले दिन चंपावत जिले के 3882 अभ्यर्थी सेना छावनी स्थित फायरिंग रेंज मैदान पहुंचे।
विज्ञापन
शनिवार को बनबसा सैनिक छावनी स्थित फायरिंग रेंज (चांदमारी मैदान) में जेडआरओ (जोनल रैकरूटमेंट आफीसर) ब्रिगेडियर संदीप सहगल के नेतृत्व में थलसेना की भर्ती शुरू र्हुई। बीआरओ पिथौरागढ़ (भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़) से आए रेकरूटमेंट आफिसर (भर्ती अधिकारी) कर्नल यशपाल ने बताया कि पहले दिन चंपावत जिले के 3882 युवकों ने दौड़ लगाई। फिजिकल टेस्ट के बाद 471 युवक चयनित किए गए। इनके डाक्यूमेंट परीक्षण की कार्रवाई चल रही है। मेडिकल परीक्षण रविवार को बनबसा में होगा। बताया कि 1.6 किमी की दूरी 5 मिनट और 40 सेकेंड में तय करनी होती है।
विज्ञापन
एसडीएम ने लिया सुरक्षा इंतजाम का जायजा
बनबसा (चंपावत)। सेना भर्ती मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने पहुंचे एसडीएम एके चन्याल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। उन्होंने किसी तरह की अनियमितता से इनकार किया।
विज्ञापन
भर्ती से पूर्व 23 एमएलआई जवानों ने दिया प्रशिक्षण
बनबसा (चंपावत)। सैनिक छावनी स्थित 23 एमएलआई (23 मराठा लाइट इनफैंट्री यूनिट) के सीओ कर्नल कुलदीप कुमार ने बताया कि बनबसा में करीब साठ से अधिक युवकों को दो माह तक भर्ती में शामिल होने को प्रशिक्षण दिया गया था। पूर्व सैनिक परिवारों, अन्य सेना कर्मियों के अलावा अन्य युवकों ने भी भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण प्राप्त किया है।