फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   banbasa's zuber won wrestling match against khatima's aadil

बनबसा के जुबेर ने खटीमा के आदिल को धूल चटाई

Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। Updated Mon, 03 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
banbasa's zuber won wrestling match against khatima's aadil
बनबसा दंगल में दांव दिखाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
प्रथम उत्तराखंड राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता जारी है। तीसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश जोशी ने किया। कुश्ती प्रतियोगिता जीत सन्यास ले चुके नवल किशार ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई। दंगल का समापन मंगलवार होगा।  
विज्ञापन


 त्रिभुवन सिंह सजवान के प्लाट पर चल रही दंगल प्रतियोगिता में तीसरे दिन बनबसा के पहलवान जुबेर का मुकाबला खटीमा के पहलवान आदिल के साथ हुआ, जिसमें बनबसा के पहलवान जुबेर ने फतह हासिल की। झांसी के पहलवान शैतान सिंह और कुरुक्षेत्र के पहलवान मुन्ना के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला लंबे समय तक चला जो ड्रा हुआ।
विज्ञापन


नवाबगंज के बाबू का मुकाबला मुकेश के साथ हुआ, जिसमें बाबू पहलवान ने मुकेश को हराकर मुकाबला जीत लिया। नेपाली (काठमांडू) पहलवान अमरनाथ का मुकाबला दिल्ली के टाइगर पहलवान के साथ ड्रा (बराबर) रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम अली और नकाबपोश पहलवान के बीच हुए मुकाबले में मौसम अली ने नकाबपोश को चित किया। दंगल के सफल संचालन में आयोजन कमेटी के भरत भंडारी, राज सिंह भदौरिया, संजय पारिक, संदीप पाठक, चंदन रौतेला, देवेंद्र सिंह ठाकुर, शकील अहमद मंसूरी, अभिषेक गोयल, मनीष कापड़ी, मुकेश जोशी, प्रेम ज्याला, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed