{"_id":"679a65f57d2d450e4e0f2a8e","slug":"banbasa-businessman-cheated-of-rs-6-lakh-champawat-news-c-229-1-alm1003-119121-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा के कारोबारी से हुई छह लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा के कारोबारी से हुई छह लाख की ठगी
Wed, 29 Jan 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के एक कारोबारी से छह लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।
बनबसा के एक कारोबारी ने थाने में तहरीर दे छह लाख रुपये की साइबर ठगी होना बताया है। बताया कि उसके प्रतिष्ठान में काम करने वाले एक कर्मी के फोन पर खुद को उसका रिश्तेदार बताने वाले ने अपनी मां के बहुत अधिक बीमार होने की बात कहकर उपचार के लिए रुपये की मांग की। प्रतिष्ठान स्वामी ने उसकी बात पर विश्वास कर तीन बार में छह लाख रुपये फोन करने वाले के खाते में ट्रांसफर कर दिए। प्रतिष्ठान कर्मी के लौटने पर पता चला कि फोन करने वाला उसका रिश्तेदार नहीं है। पुलिस ने मामले में अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (2)/318 (4) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।