फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banbasa and semi KHATIMA

बनबसा और खटीमा सेमीफाइनल में

Wed, 03 Jun 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 03 Jun 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Banbasa and semi KHATIMA

शौर्यचक्र विजेता सूबेदार प्रकाश चंद स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट में बुधवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। मिनी स्टेडियम बनबसा और सर्राफा स्कूल खटीमा ने मैच जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


सेना की सेकेंड ग्रिनेडियर्स बटालियन की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में बुधवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मिनी स्टेडियम बनबसा और खटीमा फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। शुरू की शुरुआत से दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे हाफ में अंतिम क्षणों में बनबसा के खिलाड़ी विकास ने गोल दागकर टीम को 1-0 से जीत दिला दी। मैच के निर्णायक रवींद्र महर और दीपक पचौली थे। दूसरा मुकाबला सर्राफा पब्लिक स्कूल खटीमा और शिव क्लब चकरपुर के मध्य हुआ। मैच के पहले हाफ में सर्राफा ने गोल कर बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ में शिव क्लब ने भी गोल कर मुकाबले को बराबर में लाकर खड़ा कर दिया। पेनाल्टी सूट से हुए निर्णय में सर्राफा स्कूल ने शिव क्लब को 3-2 से पराजित कर मैच जीता। निर्णायक लक्ष्मण सिंह पाटनी, प्रकाश सिंह और दीपक पचौली थे। सेकेंड ग्रिनेडियर्स  के जवान धर्मवीर कौर व अनुज कुमार ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाकर खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया और दर्शकों को रोमांचित किए रखा। सूबेेदार मंगेज सिंह, सूबेदार रामलाल, सूबेदार देवेंद्र सिंह, नायब सूबेदार महेंद्र प्रताप, सूबेदार मेजर विनोद कुमार आयोजन की व्यवस्था में डटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed