{"_id":"58c2d9604f1c1bc770dc41d0","slug":"bal-mundhan-s-contract-left-for-56-55-lakh-at-purnagiri-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेले में बाल मुंडन का ठेका 56.55 लाख में छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेले में बाल मुंडन का ठेका 56.55 लाख में छूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पूर्णागिरि धाम में होली के तत्काल बाद 14 मार्च से शुरू होने वाले उत्तर भारत के प्रमुख देवी शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि मेले के लिए दूसरी बार बाल मुंडन का ठेका 56.55 लाख रुपए में छूटा। इससे पूर्व बीते 28 फरवरी 17 को हुई बाल मुंडन की नीलामी प्रक्रिया में 46.11 लाख रुपए में बोली विशन सिंह महर के नाम खुली थी।
भाजपा नेता दीपक पाठक की ओर से नीलामी प्रक्रिया में मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम के समक्ष शिकायत की थी। जिस पर डीएम डॉ.अहमद इकबाल की ओर से जिला पंचायत को बाल मुंडन की नीलामी प्रक्रिया दोबारा कराने के निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में पूर्णागिरि मेले के लिए दूसरी बार बाल मुंडन के लिए टेंडर प्रक्रिया आमंत्रित की गई। इस बार भी बाल मुंडन का ठेका विशन सिंह महर के नाम में ही छूटा। अलबत्ता इस बार पिछली बोली की तुलना में 10.44 लाख की बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन
गत वर्ष बाल मुंडन का ठेका 44.50 लाख रुपये में छूटा था। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बाल मुंडन के लिए आयोजित टेंडर प्रक्रिया में कुल आठ आवेदकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विशन सिंह महर को बाल मुंडन का ठेका मिला।
उन्होंने बताया कि पूर्णागिरि मेले के दौरान टुन्नास क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बाल मुंडन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस मौके पर मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम टनकपुर अनिल चनियाल सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।