{"_id":"5a1ee4dc4f1c1bd0408b9c87","slug":"bajrang-dal-teachers-bajang-dal-closed-educational-institutions","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल ने शिक्षण संस्थाओं को बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल ने शिक्षण संस्थाओं को बंद कराया
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी बंद कराने को प्रधानाचार्या से बात करते बजरंग दल कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट में हुई गोवंशज का कटा सिर मिलने के मामले की नए सिरे से जांच करने की मांग को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जीआईसी, जीजीआईसी समेत कई शिक्षण संस्थाओं को बंद कराया। लेकिन बंद कराने के कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूलों को फिर खुलवा दिया। इस मौके पर दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा विद्यालयों को खुलवाए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि पुलिस प्रशासन उक्त मामले में पर्दा डाल रहा है।
विज्ञापन
लोहाघाट में गोवंशज का कटा सिर मिलने के मामले में पुलिस की जांच रिपोर्ट से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ता बुधवार को संगठन के जिला सह संयोजक अरूण वाल्मीकि के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए जीआईसी, जीजीआईसी, डिग्री कालेज आदि शिक्षण संस्थाओं में पहुंचे और प्रधानाचार्यों से आग्रह कर स्कूलों को बंद करा दिया। लेकिन कार्यकर्ताओं के पीछे-पीछे संबंधित स्कलों में पहुंची पुलिस ने स्कूलों को फिर खुलवा दिया। इस दौरान आगे-आगे बजरंगी शिक्षण संस्थानों को बंद कराते जा रहे थे तो पीछे से पहुंची पुलिस ने सभी शिक्षण संस्थानों को खुलवाती गई।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने पुलिस पर गोवंशज का कटा सिर मिलने के मामले में को दबाने व अपराधियों को बचाने की कोशिश का आरोप लगाया है। शिक्षण संस्थाओं को बंद कराने वालों में नगर संयोजक संजय गंगवार, विहिप के प्रखंड मंत्री योगेश वाल्मीकि, गौतम, विकास, विशाल, रवि कश्यप, अमन ठाकुर, मोहित सिंह, महेश सिंह, नरेश सिंह, करन राम, संदीप यादव, संदीप पांडेय, शुभम प्रसाद, जमन सिंह, रूपेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन