{"_id":"638b859893d46e51df6fc615","slug":"badminton-court-in-lohaghat-champawat-champawat-news-hld48405752","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: लोहाघाट में बनेगा बैडमिंटन का सिंथेटिक कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: लोहाघाट में बनेगा बैडमिंटन का सिंथेटिक कोर्ट
विज्ञापन
चंपावत का बैडमिंटन कोर्ट। संवाद
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में बैडमिंटन की लोकप्रियता बढ़ रही है। इसलिए यहां सुविधाएं भी बढ़ाई जा रहीं हैं। इसके तहत अब लोहाघाट में बैडमिंटन का सिंथेटिक कोर्ट बनाया जाएगा। इस कोर्ट के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।
लोहाघाट के रामलीला मैदान के पास बैडमिंटन कोर्ट बनेगा। यहां बैडमिंटन का पुराना कोर्ट है लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं है। इस स्थल में सिंथेटिक कोर्ट बनाया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी बीसी पंत ने बताया कि सात लाख रुपये से बनने वाले लोहाघाट के बैडमिंटन कोर्ट के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग डीपीआर बना रहा है। कोर्ट तीन महीने में तैयार हो जाएगा।
वन पंचायत सभागार में है चंपावत का बैडमिंटन कोर्ट
चंपावत। चंपावत जिले में बैडमिंटन के दो कोर्ट चंपावत और टनकपुर में हैं। चंपावत का बैडमिंटन कोर्ट वन पंचायत सभागार में है लेकिन इस सभागार की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका को दी गई है। जिले का सबसे अच्छा बैडमिंटन कोर्ट टनकपुर स्टेडियम में है।
विज्ञापन
जिले में नहीं बैडमिंटन का प्रशिक्षक
चंपावत। चंपावत जिले में बैडमिंटन के कई कोर्ट होने के बावजूद खेल की बारीकियां सिखाने वाला कोई नहीं है। जिले में एक भी स्थायी या अस्थायी बैडमिंटन प्रशिक्षक नहीं है। जिला क्रीड़ाधिकारी बीसी पंत का कहना है कि नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।