फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bad Postal Service in Lohaghat

अभद्रता पर भड़के लोग, डाकघर में लगाया ताला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bad Postal Service in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। डाकघर में वित्तीय लेनदेन न होने से नाराज लोगों ने डाकघर में तालाबंदी कर दी। लोगों ने डाक कर्मियों पर काम करने में लापरवाही और अभद्रता का आरोप लगाया। नागरिकों ने अभद्रता करने वाले कर्मियों का स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कई लोग डाकघर में लेनदेन के लिए आने लगे थे। शैलेंद्र वर्मा और राम सिंह आदि लोगों का आरोप है कि डाक कर्मी विभागीय काम करने में लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

काम न होने का कारण पूछने पर एक डाक कर्मी ने लोगों के साथ अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने डाकघर में तालाबंदी कर दी। लोगों का कहना है कि डाक कर्मी न तो काम कर रहे थे और न ही काम में बाधा का कारण बता रहे थे। इस कारण दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार डाक कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने और कुछ के बीमार होने से स्टाफ की भारी कमी हो गई है। इसके चलते काम प्रभावित हुआ है। एक डाक कर्मी पर अभद्रता के मामले की जांच की जाएगी। हालांकि उस कर्मी का पिथौरागढ़ स्थानांतरण हो चुका है।
- जैनेंद्रकांत भारती, डाक निरीक्षक, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed