फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Babita and Ashish became the best players

Champawat News: बबीता और आशीष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने

Sat, 02 Mar 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Mar 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Babita and Ashish became the best players
टनकपुर(चंपावत)। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान के दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव उमंग 2024 समापन हो गया है। बालिका वर्ग में बबीता कपकोटी और बालक वर्ग में आशीष जोशी ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया। मुख्य अतिथि वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने विजेताओं पुरस्कार दिए।
विज्ञापन

शनिवार को उत्सव के दूसरे दिन संस्थान के निदेशक डॉ. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कुलपति ने साइबर फिजिकल सिस्टम के विकास को बढ़ावा देने के लिए मुख्य इंजीनियरिंग ब्रांच जैसे सिविल और मैकेनिकल में सॉफ्टवेयर व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एकीकृत करने के महत्व पर जोर दिया। छात्रों को इनोवेशन, पैशन के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। निदेशक डॉ. मंडोरिया ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान क्रिकेट में प्रत्यूष सूथा, वाॅलीबाल में अजय जोशी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। बैडमिंटन और शतरंज में सूर्य प्रताप सिंह, शिवानी, आशीष नेगी और आराध्या तिवारी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर उप कुलसचिव डॉ. अभिषेक पाठक, सह अधिष्ठाता डाॅ. देव प्रकाश सत्संगी, खेल प्रभारी मनीष कुमाई, देवेश शर्मा रहे। संचालन छात्रा धात्री उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed