फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Awareness campaign to run in 500 villages

जल दूत 500 गांवों में चलाएंगे जागरूकता अभियान

Sat, 13 May 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट Updated Sat, 13 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कृषि जल दूत प्रशिक्षण में जल ही जीवन की अवधारणा को साकार करने के जल संरक्षण के उपाय बताए। 

शनिवार को नगर पंचायत सभागार में हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हरगोविंद भट्ट ने जल ही जीवन की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पुनीत नागर ने बताया कि नाबार्ड जल को बचाने और उसके संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। चंपावत जिले में 40 जल दूत 500 गांवों में जन- जागरूकता अभियान चलाएंगे। बताया कि ग्रामीण सुझावों के आधार पर ही गांवों में जल संरक्षण के काम किए जाएंगे।  जलदूत जल संरक्षण और जल प्रबंधन और जल पुनर्भरण का संदेश लेकर गांव में जाएंगे।
विज्ञापन


नीरज कुमार पाल ने जल बचाने और उसको संरक्षित करने के लिए जलदूतों के सक्षम चार्ट और मैपिंग के जरिए प्रदर्शन किया गया। मास्टर ट्रेनर डॉ.सुनील पांडेय  संजय महर ने जलदूतों को जागरूकता अभियान में प्रयोग की जाने वाली सामग्री देकर उपयोग के तरीके बताए। प्रशिक्षण में ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से बैंक द्वारा संचालित कृषि आधारित ऋणों और किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी। निधि संस्था के विनोद पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में संस्था के जिला संयोजक उमेश जोशी, हरीश राणा, संजय जोशी, मनोहर जोशी, विनोद कुमार, पवन तिवारी, किशोर जोशी, दीपक बिष्ट, गौरव सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed