{"_id":"98372130a64a4474feac26f3a00d9786","slug":"available-land-for-gas-agency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के लिए भूमि उपलब्ध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी के लिए भूमि उपलब्ध नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लधिया घाटी क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति करने के लिए एजेंसी खोलने को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की स्वीकृति मिले 12 साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक भूमि उपलब्ध न होने के कारण यह काम लटका हुआ है।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक गैस टीएस मर्तोलिया के अनुसार लधिया घाटी क्षेत्र के काफी दूरस्थ होने के कारण यहां आईओसी ने गैस एजेंसी की विशेष स्वीकृति दी गई थी। भूमि न मिलने के कारण एजेंसी की स्थापना किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है, यदि भिंगराड़ा एवं रीठासाहिब के बीच भी जमीन उपलब्ध होती है, तो वहां गैस एजेंसी स्थापित करने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
अब तक 54 फीसदी आधार कार्ड हुए लिंक
लोहाघाट गैस एजेंसी में 14 हजार उपभोक्ताओं में से अब तक 54 फीसदी लोग ही आधार कार्ड से जुड़े हैं, जबकि कुमाऊं मंडल विकास निगम के ताजा निर्देशों के अनुसार 31 दिसंबर तक यदि रसोईगैस उपभोक्ता डीबीटीएल के साथ आधार कार्ड से नहीं जुड़ते हैं तो उनके खातों में सब्सिडी आना बंद हो जाएगी। गैस एजेंसी के प्रभारी प्रदीप कार्की के अनुसार सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को आधार कार्ड से जुड़ना है, जिसके लिए उपभोक्ता गैस एजेंसी में मालूम कर सकते हैं कि वह आधार कार्ड से जुड़े हैं या नहीं। 31 दिसंबर तक ही यह सुविधा मिलेगी। इसके बाद ऐसे उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सब्सिडी की धनराशि आनी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन