फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Autocad Worshop in tanakpur

इंजीनियरिंग के छात्रों की पांच दिनी ऑटो कैड कार्यशाला संपन्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Autocad Worshop in tanakpur
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का प्रशिक्षण लेते इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं की पांच दिवसीय ऑटोकैड विषय की कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ अक्षय रावत और प्रवीण बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को ऑटोकैड के विभिन्न मॉड्यूल ड्रॉइंग एंड ड्राफ्टिंग, मोडियाफायिंग, आइसोमेट्रिक प्रोजेक्शन, प्लानिंग एंड ड्राइंग ऑफ रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स, ड्राइंग ऑफ मशीन कंपोनेंट्स आदि का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

ऑटोकैड सॉफ्टवेयर की विभिन्न कमांड जैसे सर्किल प्लॉट, लाइन प्लॉट आदि को ड्रॉ करने के लिए आवश्यक प्रोग्रामिंग की जानकारी देकर उद्योगों में प्रयोग में आने वाली कंप्यूटराइज्ड मशीनें सीएनसी ड्रिल मशीन, सीएनसी मिलिंग मशीन आदि का बेसिक प्रशिक्षण दिया। संस्थान के निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल विषय विशेषज्ञों का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा जैसे सिविल, मेकेनिकल या अन्य में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजन में तनुजा महर, मनीष चंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed