फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Athliya and Mahi won

कक्षा एक की आथलिया चंद व माही भट्ट ने बाजी मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Athliya and Mahi won
बनबसा के बमनपुरी ग्रामसभा स्थित मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों की आनलाइन शुभकामना कार्ड (ग्रीटिंग कार्ड) बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्कूली बच्चों ने सुंदर कार्ड बनाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

बच्चों की मदर्स डे पर आधारित कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट कार्ड बनाने के लिए नर्सरी की काव्य बिष्ट, एलकेजी के जियांत चंद, यूकेजी की गीतिका कापड़ी व तक्ष वर्मा पहले स्थान पर रहे। कक्षा एक में आथलिया चंद व माही भट्ट, हर्षिता गुरुंग व सार्थक चंद, विराट राणा व नक्श कोहली और कक्षा दो के नक्श कश्यप व कबीर सिंह, चेतन बोरा व समीर सिंह, रजनीश कालोनी व सुरभि तिवारी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन

कक्षा तीन में प्रथम स्थान पर गौरव जोशी व प्रतीक जोशी, द्वितीय स्थान पर नागेंद्र चंद व शगुन भट्ट, तृतीय स्थान पर दृष्टि धामी व दिशा कापड़ी व लावण्या वर्मा रहे। कक्षा चार के जतिन भंडारी प्रथम, वेदांत गोयल व कनिष्क चंद द्वितीय, अक्षिता कापड़ी तृतीय, कक्षा पांच की वृंदा अग्रवाल व अदिति पहले, खुशी कार्की व गौरव विश्वास दूसरे और मिरगेश ज्याला व शौर्य भट्ट तीसरे, कक्षा छह के ओवैस खान, उत्कर्ष जोशी व तनीषा प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा सात के मोहम्मद जसमीर, काव्या गोयल प्रथम, देव सिंह नेगी द्वितीय व अनुष्का जोशी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा आठवीं के तनीषा पाल व खुशी पहले, आस्था भंडारी व दिशा दूसरे और अंजली यादव व प्रियांशु उमरा तीसरे स्थन पर रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, प्रबंधक गिरीश जोशी, अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed