फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ateck by Tiger

जंगल गए वृद्व पर बाघ ने किया हमला, घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ateck by Tiger
बाघ के हमले से घायल वृद्व कुंदन सिंह बिष्ट की मरहम पट्टी करते चिकित्सा कर्मी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज में पशुओं के लिए चारा लेने गए 65 वर्षीय वृद्ध को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। साथ गए युवकों ने शोर मचाकर बाघ को खदेड़ वृद्ध की जान बचाई। घायल को लाते वक्त भी बाघ ने दो बार हमले की कोशिश की। उपचार के बाद घायल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

मल्ली छीनीगोठ निवासी 65 वर्षीय कुंदन सिंह बिष्ट शुक्रवार सुबह गांव के गोधन सिंह, दीपक जोशी और गणेश दत्त नरियाल के साथ शारदा रेंज के चेला बीट कक्ष संख्या छह में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। वे पेड़ से चारा काट रहे थे कि अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। कुंदन सिंह के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर चारा काट रहे तीनों युवक शोर मचाते हुए वहां पहुंचे। इस पर बाघ कुंदन सिंह को छोड़ जंगल की ओर भाग निकला। तीनों युवकों ने घायल वृद्ध को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि वृद्ध के दोनों बांहों और शरीर पर बाघ के पंजे से घाव थे। उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

साथ गए युवकों की हिम्मत से बची वृद्ध की जान
टनकपुर। बाघ से हमले से घायल 65 वर्षीय वृद्ध कुंदन सिंह बिष्ट की जान उनके साथ गए तीनों युवकों की हिम्मत से बच पाई है। वरना आज फिर एक और व्यक्ति बाघ का निवाला बन जाता। वृद्ध के साथ गए युवक गोधन सिंह, गणेश दत्त नरियाल और दीपक जोशी ने बताया कि जब वे लोग घायल वृद्ध को कंधे पर उठाकर ला रहे थे तो रास्ते में बाघ ने दो बार और हमले की कोशिश की। उनके शोर मचाने पर बाघ हमला नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगाह कराने के बाद भी जंगल जाने का जोखिम उठा रहे हैं ग्रामीण
शारदा रेंज के जंगल में लगातार बाघों का मूवमेंट बना हुआ है। आसपास के गांवों के लोगों को कई बार वन्यजीवों के खतरे से आगाह कराते हुए जंगल में न जाने की अपील की जा चुकी है, फिर भी ग्रामीण जंगल में जाने का जोखिम उठा रहे हैं। - महेश सिंह बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी, शारदा रेंज, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed