फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ateck by Knife in Barakot

चाकू के हमले से एक व्यक्ति लहुलूहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ateck by Knife in Barakot
Ateck by Knife in Barakot
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के एक गांव में होली के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। चाकू के हमले से एक व्यक्ति लहूलुहान हो गया। मामला थाने तक तो पहुंचा, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने से मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। गुमदेश क्षेत्र से लगे बाराकोट ब्लॉक के एक गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि कुछ लोगों ने चाकू लहरा दिया। यहां तक कि एक पक्ष ने दूसरे पर हमला करने के लिए चाकू भी निकाल दिया। गनीमत रही कि पीड़ित ने चाकू को अपने हाथ से रोक दिया। इसके बावजूद वह जख्मी हो गया। इलाज के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष लोहाघाट थाने आए थे लेकिन यह घटना स्थल पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र में आता है। दोनों पक्षों को वहां भेजा गया था लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

नायकगोठ में विवाद, कोतवाली में भी भिड़े
टनकपुर (चंपावत)। होली से एक दिन पहले शुक्रवार को यहां एक गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। कोतवाली में भी दोनों पक्ष उलझते रहे। नौबत मारपीट तक आ गई। शुरू में कोतवाली पुलिस पर मारपीट के इस मामले में लापरवाही के आरोप लगे, लेकिन बाद में एसपी के निर्देश पर थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम नायकगोठ निवासी दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक अंजलि ने आरोप लगाया कि गांव के ही दीपक सिंह ने शराब के नशे में शुक्रवार को घर आकर महिलाओं पर टिप्पणी कर मारपीट की। वहीं दूसरी तहरीर में सुमन देवी ने दीपक सिंह पर मारपीट, धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस अराजकता से तंग आकर महिलाएं और युवतियां शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि पुलिस दोनों मामलों में कार्रवाई करने से बचती रही, उल्टा एक आरोपित तो शिकायत करने वाले पक्ष के लोगों को ही धमकाने लगा। मौके से ही एसपी को फोन करने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सका। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि दो लोगों की तहरीर के आधार पर नायकगोठ के दीपक सिंह, राजा सिंह, कार्तिक सिंह, विमल सिंह, प्रेमा देवी के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed