फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Assess the land and the trees before the villagers

ग्रामीणों के समक्ष करें जमीन व पेड़ों का आकलन

Mon, 04 Sep 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 04 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Assess the land and the trees before the villagers
लोहाघाट में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पंचेश्वर आस्था एवं एकता समिति के लोग। - फोटो : अमर उजाला
 पंचेश्वर आस्था एवं एकता समिति ने डीएम को ज्ञापन भेजकर प्रशासन से ग्रामीणों के समक्ष उनकी भूमि, पेड़ पौधों का आकलन, वन भूमि का सीमांकन  करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि गांव वालों को विश्वास में लेकर प्रशासन ने कार्य नहीं किया तो वह इसका पुरजोर विरोध करेंगे। 
विज्ञापन


सोमवार को समिति अध्यक्ष गणेश दत्त पंत, सचिव गणेश सिंह और लक्ष्मी दत्त के नेतृत्व में डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों ने एसडीएम आरसी गौतम के माध्यम से डीएम डॉ. अहमद इकबाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि तीन चार दिन पूर्व प्रशासन द्वारा बैठक कर संबंधित विभागों को चार सितंबर तक राजस्व, वन भूमि सीमांकन और खसरा खतौनी के प्रपत्रों, फलदार पौधे समेत अन्य पेड़ पौधों आदि की गणना किए जाने का आदेश दिया गया है। जिसका ग्रामीण विरोध करते हैं।  कहा कि डूब क्षेत्र की भूमि पर खसरा- खतौनी और बेनाप भूमि काबिज भूमिधर है। जो किसान बेनाप और वर्ग पांच की भूमि पर काबिज है, उनका सही आकलन राजस्व के पास नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र में प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का सर्वेक्षण, गणना आदि का कार्य किया जाता है तो वह किसान के समक्ष ही होना चाहिए। कहा कि पूर्व में भी सभी ग्रामीणों ने प्रशासन को समस्त भूमि विवाद, भूमि अभिलेख दुरुस्त करने की मांग की थी, जिस पर अभी तक अमल नहीं किया गया।  कहा कि डूब क्षेत्र में आने वाले समस्त प्रकार की भूमि, प्रपत्रों, पेड़-पौधों की गणना मौके पर आकर की जाए और गांव के किसानों और अन्य लोगों को विश्वास में लिया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि का आंकलन सही नहीं किया गया तो डूब क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय होगा और वह इसका पुरजोर विरोध करेंगे। ज्ञापन देने वालों में किशन राम, कैलाश चंद्र पंत, शंकर सिंह, उमाशंकर बिष्ट, चिंतामणी सुतेड़ी, भीम राम, प्रेम बल्लभ पंत, कैलाश चंद आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed