फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ask for suggestions online in cleanliness survey

स्वच्छता सर्वेक्षण में ऑनलाइन सुझाव मांगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ask for suggestions online in cleanliness survey
लोहाघाट नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने के लिए चेयरमेन गोविंद वर्मा पंचायत कर्मि - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में पहले नंबर पर लाने के लिए नगर पंचायत टीम ने शहर के लोगों से स्वच्छता के लिए ऑनलाइन सुझाव मांगें। सोशल मीडिया के जरिये अभी तक नगर के 17 हजार से अधिक लोग राय दे चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों में जाकर लोगों के स्वच्छता के लिए सुझाव लिए। अधिशासी अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर में जाकर वोट फॉर यूअर ऐप के जरिये नगर पंचायत लोहाघाट को स्वच्छता पर फीडबैक दे सकता है। चेयरमैन का कहना है कि नगर पंचायत नगर को स्वच्छ रखने की दिशा में शुरू से ही बेहतर पहल कर रहा है। बताया कि केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत ने इस बार भाग लिया है। चार जनवरी से 31 जनवरी तक स्वच्छता के लिए सिटीजन फीडबैक लिया जा रहा है। टीम में प्रकाश उप्रेती, सुमित गड़कोटी, प्रमोद महर, संदीप बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि, सचिन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed