{"_id":"588f75494f1c1b981de803a8","slug":"ashtadhatu-idol-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टधातु की मूर्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टधातु की मूर्ति चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 30 Jan 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासखंड बाराकोट के डोबाभागू गांव के भूमिया देवता मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति समेत पूजा सामग्री पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। ग्रामीणों ने शीघ्र चोरी का पर्दाफाश करने की मांग की है। मंदिर के पुजारी सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को घटना की सूचना दी है। मामले का पर्दाफाश करने के लिए रेगुलर पुलिस से चोरी की जांच कराने की मांग की है।
शनिवार सुबह पुजारी हरीदत्त पूजा के लिए भूमिया मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो मंदिर से वर्षों पुरानी करीब ढाई से तीन किलो वजनी अष्टधातु की मूर्ति, करीब दो किलो का पंचमुंखी गड़वा और चार किलो का एकमुखी गड़वा, दो तांबे के परात और कुछ घंटियां गायब थी। मंदिर का सारा सामान बिखरा था।
विज्ञापन
पुजारी ने ग्रामीणों मंदिर में चोरी की सूचना दी। सोमवार को पुजारी हरी दत्त और सामाजिक कार्यकर्ता शेखर तिवारी एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को मंदिर से अष्टधातु मूर्ति की चोरी की जानकारी दी। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने की मांग की। ग्रामीण कमलापति तिवारी, मनोज तिवारी, बबलू तिवारी आदि ने शीघ्र चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन