फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ashish Bisht and Lalitha Bisht won the marathon race

आशीष बिष्ट और ललिता बिष्ट ने जीती मैराथन दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ashish Bisht and Lalitha Bisht won the marathon race
चंपावत में मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाते पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से पुरुष एवं महिलाओं की ओपन मैराथन का आयोजन किया गया। ओपन वर्ग में 49 पुरुष तथा महिला वर्ग में12 महिलाओ नें प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पुरुष प्रतिभागियों की दौड़ का प्रारंभ खेतीखान तिराहे से ललुवापानी तक 10 किमी तथा महिलाओं की दौड़ खेतीखान तिराहे-सर्किट हाउस मोड़ तक पांच किमी दौड़ का आयोजन हुआ। पुरुषों में आशीष सिंह बिष्ट ने पहला, चेतन बोहरा ने दूसरा, नितिन ने तीसरा, बनी राम ने चौथा, दीपक सिंह ने पांचवा तथा सूरज महर ने छठा स्थान प्राप्त किया। जबकि महिलाओं में ललिता बिष्ट ने पहला, शिवानी बिष्ट ने दूसरा, ममता महर ने तीसरा, मानसी भंडारी ने चौथा, ज्योति खर्कवाल ने पांचवां और निर्मला ने छठा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व सूबे के पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, मोहन सिंह अधिकारी, जिला खेल अधिकारी आरएस धामी आदि ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रैक शूट वितरित किए। इस मौके पर सीएमओ डा.आरपी खंडूरी, बीओ हरीश जोशी, शंकर दत्त पांडेय, एनके जोशी, एसआई सोनू बोहरा, बलवंत सिंह, पूरन सिंह, सुरजीत राणा, विनय सिंह, युवा कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। दौड़ के संचालन में प्रदीप बोहरा, चंदन सिंह अधिकारी, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, अनिल कुमार, कविता नेगी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed