फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ashadhi festival of Chami Chaumel started with Kalash Yatra

Champawat News: कलश यात्रा के साथ चामी चौमेल का आषाढ़ी महोत्सव शुरू

Tue, 05 Aug 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 05 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ashadhi festival of Chami Chaumel started with Kalash Yatra
भारी बारिश के बीच चामी चौमेल के आषाढ़ी महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के चामी चौमेल में पांच दिवसीय आषाढ़ी महोत्सव शुरू हो गया है। भारी बारिश के बीच महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंगलवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह महर की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि दिल्ली क्राइम ब्रांच के आफिसर त्रिलोक सिंह बिष्ट ने महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्वजों की परंपरा को कायम रखते हुए महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।
विज्ञापन

सुबह गांव के देवीथान मंदिर में पुरोहित भुवन चंद्र जोशी ने पूजा संपन्न कराई। दोपहर बाद श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र धरसो के दल नायक संतोष रसीला के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने देवी भगवती मैया दैण है जाए वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। लोक गायक नवीन रसीला ने त्वीले धारु बौला, शाबाश मेरो मोतिया बल्द, कलाकार किरन, बहादुर, मनोज, रमेश राम, बबीता, निशा ने पार भीड़ै की बसंती छोरी रुमाझुमा आदि गीतों की मोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भी मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन शिव दत्त जोशी ने किया। यहां पूर्व प्रधान प्रकाश सिंह महर, ग्राम प्रधान सतीश कुमार, टीका सिंह, रमेश सिंह, पूरन सिंह, रवि महर, विजय सिंह, भवान सिंह, ललित सिंह, गोविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed