फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Asha facilitators raised demand for honorarium of 24 thousand rupees

आशा फैसरृलिटेटरों ने उठाई 24 हजार रुपये मानदेय की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Asha facilitators raised demand for honorarium of 24 thousand rupees
अपनी मांगों को लेकर पाटी एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपती आशा फैसिलिटेटर। - फोटो : LOHAGHAT
पाटी (चंपावत)। आशा फैसिलिटेटरों ने उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाने के साथ उन्हें 24 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग की है। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

आशा फैसिलिटेटर जानकी गहतोड़ी, नीमा गहतोड़ी, गीता देवी, मंजू जोशी की ओर से एसडीएम शिप्रा जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि आशा वर्कर्स और आशा फैसिलिटेटर दोनों अलग अलग पद हैं। आशा फैसिलिटेटरों के अधिक कार्य करने के बावजूद उन्हें प्रोत्साहन राशि मात्र एक हजार रुपये और 20 दिन की मोबिलिटी के 300 रुपये प्रति मोबिलिटी के हिसाब से भुगतान किया जाता है। जबकि उनके अधीन आने वाली आशा वर्कर्स को उनसे अधिक भुगतान किया जाता है। उन्होंने आशा फैसिलिटेटरों को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए न्यूनतन 24 हजार रुपये मासिक मानदेय देने, जब तक उन्हें मानदेय नहीं मिलता तब तक प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने, उन्हें प्रति विजिट प्रतिदिन 500 रुपये का भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed