{"_id":"597b71704f1c1ba1438b45a9","slug":"arraigado-en-los-escombros-de-carretera-mayor-jmnpud","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमनपौड़ में सड़क किनारे भारी मात्रा में जमा हुआ मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमनपौड़ में सड़क किनारे भारी मात्रा में जमा हुआ मलबा
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा के पास जमनपौड में सड़क के उपर पडे बडे बडे बोल्डर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट- देवीधुरा-हल्द्वानी मार्ग पर देवीधुरा के पास जमनपौड़ में सड़क के किनारे भारी मात्रा में मलबा होने के कारण वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
सड़क किनारे पड़े बड़े बड़े बोल्डर होने के कारण यहां हर समय दुर्घटनाएं होने का भय बना हुआ है।
लोहाघाट-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग धौन के पास अवरुद्ध होने के कारण पिछले दो दिनों से वाहनों का संचालन देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी के लिए किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को हुई भारी वर्षा के कारण जमनपौड़ में चट्टान गिरने से सड़क मार्ग बाधित हो गया था। जिसे यातायात के लिए तो खोल दिया गया, लेकिन मलबा पूरी तरह से साफ न किए जाने के कारण मार्ग में हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। सड़क के किनारे मलबा एकत्र किए जाने के कारण जहां रोड संकरी हो गई है, जिसके कारण बार बार जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है। एक हल्की सी बारिश होने पर यह मलबा कभी भी रोड में आ सकता है।
जिससे बड़ी अनहोनी होने से से इंकार नहीं किया जा सकता। धौन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के कारण पिथौरागढ़, लोहाघाट, चंपावत से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले लोगों के लिए वाहनों का संचालन किया जा रहा है। मालूम हो कि जमनपौड़ के पास विगत वर्षों में चार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें दो विदेशी पर्यटकों की दर्दनाक मौत भी हो चुकी है। तीन अगस्त से शुरू होने वाले बग्वाल मेले के कारण इस मार्ग में वाहनों का दबाव और अधिक बढ़ जाएगा। ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सरपंच तारा सिंह, अमित लमगड़िया, प्रवीन जोशी, चंद्रमोहन, मनोज बोहरा, तारा चम्याल, दिनेश चम्याल ने शीघ्र सड़क में पड़े मलबे को साफ करने की मांग की है।