फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Arested in Tanakpur

टनकपुर में 3.20 ग्राम स्मैक के साथ नानकमत्ता का युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Arested in Tanakpur
टनकपुर में स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी युवक। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने 3.20 ग्राम स्मैक के साथ नानकमत्ता के एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसआई योगेश दत्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक युवक संदिग्ध अवस्था में बाइक (यूके 06 एजी9121) में सवार हो पीलीभीत चुंगी से आमबाग मार्ग की ओर जाता दिखाई पड़ा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से 3.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर क्षेत्र के ग्राम पीपलिया पिस्तौर निवासी हरदीप सिंह बताया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21/20/60 के तहत केस दर्ज कर उसका चालान किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed