फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Are coming under the hammer will soon encroach on houses

अतिक्रमण के दायरे में आ रहे मकानों पर जल्द हथौड़ा चलेगा 

Sat, 28 Jan 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sat, 28 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
बड़ी रेल लाइन निर्माण और रेलवे स्टेशन के विस्तरीकरण के लिए रेलवे ने धीरे-धीरे अपनी भूमि से कब्जे हटाने की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल रेलवे क्रासिंग फाटक के लिए लाइन से दोनों ओर 50-50 फीट भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए विभाग की टीम ने नपाई कर सीमांकन कर लिया है। 
विज्ञापन


भोजीपुरा-पीलीभीत के बीच बड़ी रेल लाइन निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद अब रेलवे ने टनकपुर से पीलीभीत के बीच बड़ी लाइन बिछाने और स्टेशन के विस्तारीकरण का काम शुरू किया है। शुक्रवार को पीलीभीत से आए रेलवे के सेक्शन इंजीनियर योगेश कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने बस स्टेशन के समीप क्रासिंग पर रेलवे क्रासिंग फाटक का निर्माण कराने के लिए अतिक्रमण हटाने को भूमि की नपाई कर सीमांकन कर दिया है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि रेलवे क्रासिंग पर अब ट्रेनों की संटिंग के लिए तीन लाइनें बिछाई जा रही है। इसके लिए दोनों ओर सीमांकित की गई रेलवे की भूमि से जल्द अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने बस स्टेशन के सामने रेलवे स्टेशन का इंट्री गेट बनाए जाने की अटकलों को विराम देते हुए बताया कि फिलहाल स्टेशन का प्रवेश गेट पुरानी जगह पर ही नए सिरे से बनाया जाना प्रस्तावित है। इस मौके पर सेक्सन इंजीनियर निर्माण मुकेश कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed