फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Aprjita Programme in Champawat

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Aprjita Programme in Champawat
लोहाघाट पीजी कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की श - फोटो : LOHAGHAT
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज में भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं की गोष्ठी में भविष्य निर्माण के टिप्स दिए गए। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. तौफिक अहमद, डॉ. सुमन पांडेय के दिशा-निर्देशन में हुई गोष्ठी में 137 छात्र-छात्राओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ लेकर संकल्प पत्र भरे। डॉ. तौफिक अहमद ने बताया कि भूगोल विषय से उच्च शिक्षा करने पर रोजगार की भरपूर संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग, रिमोट सैंसिंग, सर्वे ऑफ इंडिया, इन विभागों में भूगोल विषय के छात्र-छात्राओं के लिए समय-समय पर नौकरियां निकलती हैं। साथ ही सिविल सर्विसेज में भी यह विषय उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुमन पांडेय ने छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, दहेज उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए निरंतर जागरूकता पर जोर दिया। डॉ. अनीता सिंह, और नीमा ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

इन छात्र-छात्राओं ने विचार रखे:
ज्योति, महिमा गोरखा, किरन, ममता ढेक, कृष्णा बोहरा, हेमा मनराल, नेहा जोशी, पूजा जोशी, प्रीति रावत, पूजा कलखुड़िया, दीपा, अनुराधा कर्नाटक, आस्था भट्ट, संध्या पांडेय, प्रियंका बोनाल, पिंकी राय, मीनाक्षी गोस्वामी, कविता धौनी, रेखा राजपूत, निशा धौनी, सरस्वती, मनीषा माहरा, प्रियंका विश्वकर्मा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed