फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Apposed By Congress

सोनिया के खिलाफ मुकदमे पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Apposed By Congress
चंपावत में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़/चंपावत। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध कर्नाटक राज्य में मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना दिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को पिथौरागढ़ के तिलढुकरी पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में धरना दिया। इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री के इशारे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कर्नाटक में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा धनराशि का कोई भी ब्योरा जनता को नहीं दिया जा रहा है। धरना देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मथुरा दत जोशी, एड. रमेश कापड़ी, विनोद कार्की, बहादुर सिंह सामंत, शंकर खड़ायत, शाहबाज खान, खीमराज जोशी, रजत विश्वकर्मा, दिनेश बिष्ट, नफीस अहमद, आयुष जोशी, विजेंद्र पटियाल, मनोज कुमार, जावेद खान, मनोज पांडेय, महिपाल वल्दिया, राहुल भट्ट, रोहन सौन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा गया।
विज्ञापन

चंपावत में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी कार्यालय में धरना दिया। जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने इसे भाजपा सरकार का अधिनायकवाद बताया। कहा कि कोविड-19 के दौरान पीएम राहत कोष के बजाय पीएम केयर फंड में धन जमा कराना पारदर्शिता के खिलाफ है। केयर फंड की राशि के ऑडिट का प्रावधान नहीं है। धरना देने वालों में सेवादल जिला प्रभारी हरीश चौधरी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी व हरीश उप्रेती शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं में महासचिव गोपाल बिष्ट, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम गोयल, नीरज मिश्रा, नंदू सक्सेना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed