फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Application for Scholarship

छात्रवृत्ति के लिए 30 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Application for Scholarship
Application for Scholarship
चंपावत। समाज कल्याण विभाग विभिन्न श्रेणियों में छात्रवृत्ति देता है। इन छात्रवृत्तियों के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) आरएस सामंत ने बताया कि विभाग के ऑनलाइन पोर्टल में ये आवेदन किए जा सकेंगे।
छात्रवृत्ति के दायरे में पहली कक्षा से इंटर तक के जिले में सात हजार से अधिक छात्र-छात्राएं आते हैं। एससी, एसटी के आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए आय की कोई सीमा नहीं है जबकि नौंवी और उससे छात्रवृत्ति के लिए अभिभावकों की आय ढाई लाख रुपये सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए।
दिव्यांग विद्यार्थियों के परिवारों की आय 24 हजार रुपये सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग छात्रों के परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

पिछले दो साल की छात्रवृत्ति एक साथ जारी हुई
चंपावत। चंपावत जिले के बीते दो वित्त वर्ष की छात्रवृत्ति की राशि एक साथ ही जारी की गई। दोनों वर्षों के 14201 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति इस साल मार्च में जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यूओ ने बताया कि 2019-20 के लिए 7521 और 2020-21 के लिए 6680 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि दी जा चुकी है। इसके लिए शासन की ओर से 2.72 करोड़ रुपये जारी किए गए थे।
छात्रवृत्तियों के प्रकार मिलने वाली राशि (वार्षिक)
एससी-एसटी, अल्पसंख्यक और दिव्यांग पहली से पांचवीं कक्षा तक 600
एससी-एसटी, अल्पसंख्यक और दिव्यांग छठी से आठवीं तक 960
एससी-एसटी हाईस्कूल 1500
एससी-एसटी दशमोत्तर 2300
ओबीसी पहली से दसवीं तक 600
ओबीसी दशमोत्तर 1600
अल्पसंख्यक हाईस्कूल 1440
अल्पसंख्यक दशमोत्तर 1400
दिव्यांग हाईस्कूल 2170
दिव्यांग दशमोत्तर 1020
आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थी 1600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed