फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Appeal to make transgender certificate and identity card

Champawat News: ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र और पहचान पत्र बनाने की अपील

Wed, 12 Jul 2023 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 12 Jul 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Appeal to make transgender certificate and identity card
चंपावत। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में निवास करने वाले सभी उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) समुदाय के व्यक्तियों का प्रमाण पत्र और पहचान पत्र बनाया जाना जरूरी है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी उभयलिंगी समुदाय के व्यक्तियों को अपने प्रमाण पत्र, पहचान पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने उभयलिंगी समुदाय के व्यक्तियों से इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधार कार्ड, शपथ पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो सहित किसी भी कार्य दिवस विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन

...................
मजदूरों को नगर पंचायत में पंजीकरण कराना अनिवार्य

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत की ओर से आयोजित बैठक में मजदूरों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराए जाने पर सहमति हुई। इस दौरान मनमानी मजदूरी को भी रोकने का निर्णय लिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि जनपद से बाहरी राजमिस्त्री, मजदूर, पेंटर, बढ़ई, इलेक्ट्रीशियन, नेपाली मजदूरों को नगर पंचायत कार्यालय में अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। अधिशासी अधिकारी भगवत पांडेय ने बताया कि पंजीकरण के लिए आधार कार्ड या परिचय पत्र और दो फोटो अनिवार्य होंगी। मजदूरों के लिए पंजीकरण शुल्क 200, मिस्त्री, ठेकेदार के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed