फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anushka life and was successful in the high jump

ऊंची कूद में जीवन और अनुष्का ने बाजी मारी

Thu, 02 Mar 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 02 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Anushka life and was successful in the high jump
खेलकूद - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह का स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। ऊंची कूद छात्र वर्ग में जीवन भंडारी और छात्रा वर्ग में अनुष्का शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 

 बृहस्पतिवार को वार्षिक कीड़ा समारोह का मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल कुमार चन्याल ने शुभारंभ किया। प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश की अध्यक्षता मेें हुए समारोह में अति विशिष्ट अतिथि उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एलबी अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में ऊंची कूद के अलावा 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में श्रीतिपाल प्रथम। 800 और 1500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में उदे्श्य शर्मा, भाला फेंक में मीना कुमारी, गोला में लीसा रानी, चक्का फेंक में प्रिया प्रथम रही। 200, 400, 1500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में पारस कश्यप, 800 मीटर दौड़ में रमेश व लंबी कूद में जीवन भंडारी, त्रिकूद में पारस कश्यप, चक्का फेंक व गोला फेंक में शक्ति सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। एसबीआई के शाखा प्रबंधक पूरन चंद्र पंत व सेवानिवृत्त प्रबंधक ओम प्रकाश डोबाल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. आशुतोष कुमार ने किया। वहां पर डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. एके कटियार, डॉ. जय सिंह, डॉ. एमएस चौहान, डॉ. सी एस शाहू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed