{"_id":"69fa1adf0ee785489500ba6a","slug":"another-dialysis-machine-installed-in-tanakpur-hospital-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-138752-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर अस्पताल में एक और डायलिसिस मशीन लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर अस्पताल में एक और डायलिसिस मशीन लगी
Tue, 05 May 2026 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 05 May 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के उप जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में लगी दोनों मशीनों में डायलिसिस कराते मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक और डायलिसिस मशीन की सौगात दे दी है। अब दो मशीनों से डायलिसिस होने से मरीजों को ज्यादा समय इंतजार नहीं करना होगा और अधिक संख्या में मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी।
दो डायलिसिस मशीनें लगने से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को खटीमा और अन्य स्थानों के बजाय क्षेत्र में ही सुविधा मिलने लगी है। अधिक मरीज होने पर एक मशीन से 16 घंटे में चार डायलिसिस हो पा रहे थे। इस पर एक और मशीन की स्वीकृति दी गई। मंगलवार को सेंटर में दोनों मशीनों से डायलिसिस से मरीजों को सुविधा मिलनी शुरू हो गई। ककरालीगेट निवासी रमेश राम ने बताया कि पहले वह डायलिसिस के लिए खटीमा और अन्य जगह जाने के लिए मजबूर थे लेकिन अब उन्हें बड़ी राहत मिल रही है।
दूसरी मशीन से डायलिसिस करा रहे कार्की फार्म निवासी चरण दत्त जोशी ने बताया कि नजदीक सुविधा मिलने से आसानी हो रही है। इससे उनका धन और समय दोनों बचेगा। बता दें कि पिछले वर्ष 18 दिसंबर 2025 में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा के बाद ऑनलाइन माध्यम से डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया गया था। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के मरीजों को दूसरी मशीन लगने से और बेहतर सुविधा मिल रही है।