{"_id":"9f02631530616b5cd13601a860afbcf4","slug":"another-bridge-carousel-chain-broken-hand-pumps-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलहिंडोला में एक और हैंडपंप की चेन टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलहिंडोला में एक और हैंडपंप की चेन टूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
नेपाल सीमा से जुड़े पुलहिंडोला कस्बे में मंगलवार को एक और हैंडपंप की चेन टूटने से पेयजल संकट पैदा हो गया है। यहां के चार हैंडपंप जल स्तर रसातल में जाने से पहले ही बंद हो गए हैं। शेष दो हैंडपंपों में यही हैंडपंप सही काम कर रहा था। इस पर पूरा दबाव होने से चेन टूट गई है, जिससे पानी के लिए यहां लोगों के सामने काफी समस्या पैदा हो गई है। छठा हैंडपंप का जल स्तर भी नीचे चला गया है। 10 मिनट चलने के बाद यह बंद हो जाता है।
विज्ञापन
मालूम हो कि पुलहिंडोला के सर्वाधिक ऊंचाई में होने के कारण यहां अन्य कोई पेयजल योजना न होकर लोगों की प्यास बुझाने का पूरा दारोमदार इन्हीं हैंडपंपों पर है। महिला समाख्या की जेआरपी मीनू पंत के अनुसार यहां पीने के पानी की समस्या ने महिलाओं को परेशानी किया है। उन्होंने पेयजल की व्यवस्था नहीं होने तक टैंकरों से जलापूर्ति करने की मांग की है। साथ ही महिलाएं पेयजल समस्या को लेकर लोहाघाट में आकर एसडीएम को ज्ञापन देंगी। उधर, जल संस्थान के अभियंता विशाल सक्सेना का कहना है कि उक्त हैंडपंप की चेन शीघ्र ठीक कर उसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन