{"_id":"5a0496bb4f1c1bf2538bbc12","slug":"anniversary-of-celebrating-state-celebrated-with-joyful-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ मनाई राज्य स्थापना की वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ मनाई राज्य स्थापना की वर्षगांठ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस पर चंपावत में विकास पुस्तिका का विमोचन करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मैंदान में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया। विधायक ने कहा कि राज्य जवान हो गया है। राज्य की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रत्येक नागरिक को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान और लाखों लोगों के अथक प्रयासों से प्राप्त राज्य में एकजुटता से कार्य करना होगा तभी राज्य आंदोलन के शहीदों के सपने पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक प्रयास सिंह कफलिया, नगर पालिकाध्यक्ष पीसी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, श्याम नारायण पांडेय, शंकर दत्त पांडेय, कैलाश अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सूचना विभाग की पुस्तिका का हुआ विमोचन
गोरलचौड़ मैदान में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विभाग की ओर से प्रकाशित संकल्प से सिद्धि तक, न रुकेंगे न थकेंगे, बस आगे ही बढ़ेंगे नामक पुस्तिका का विमोचन किया। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।