{"_id":"642327dc2a738698010be984","slug":"anniversary-celebration-champawat-news-c-8-1-96223-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वार्षिकोत्सव में बच्चे पेश किए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वार्षिकोत्सव में बच्चे पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
Tue, 28 Mar 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी पाटी में वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।
पाटी (चंपावत)। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पाटी का वार्षिकोत्सव एवं प्रगति पत्र वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल चन्याल, विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी एवं एसएमसी अध्यक्ष चंद्रकांत गहतोड़ी ने समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एसडीएम ने सभी छात्र-छात्राओं को जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि जोशी ने छात्र-छात्राओं में नैतिक गुणों के विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन सतीश जोशी ने किया।
विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा विनीता एवं सर्वश्रेष्ठ छात्र नितिन मेहता को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ सदन के रूप में आंबेडकर सदन एवं सर्वश्रेष्ठ कक्षा के रूप में आठ को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में आदर्श कुमार, सीमा गहरवाल, दीक्षित कुमार को पुरस्कृत किया गया इस दौरान सुनील कुमार, रजनी रावत, दीक्षा खड़ायत, रूपा सेलिया, पंकज तिवारी, चेतराम, हिमांशु सिंह, पनीराम, इंदु जोशी आदि मौजूद रहे।