{"_id":"65b14ae26086d7887d0bff38","slug":"anm-accused-of-indifference-towards-work-in-kot-amodi-champawat-news-c-229-1-shld1009-4966-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कोट अमोड़ी में एएनएम पर कार्य के प्रति उदासीनता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कोट अमोड़ी में एएनएम पर कार्य के प्रति उदासीनता का आरोप
Wed, 24 Jan 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत में एएनएम की ओर से अपने कार्य के प्रति उदासीनता और आशा कार्यकर्ता के उत्पीड़न को लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीएम नवनीत पांडे और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मामले में कार्यवाही नहीं होने पर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
बुधवार को ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कोट अमोड़ी क्षेत्र में तैनात एएनएम अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर रही हैं और आशा कार्यकर्ता का उत्पीड़न एवं शोषण कर रही हैं। इससे क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं का टीकाकरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है एएनएम ना तो क्षेत्र के एएनएम सेंटर में आती है और ना ही गांव का भ्रमण करती है।
ग्रामीणों ने एएनएम को क्षेत्र से हटाने और क्षेत्र में नई एएनएम की तैनाती करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस संबंध में कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सरस्वती देवी, रमेश भट्ट, हेमा भट्ट, खिलानंद भट्ट, प्रकाश चंद्र, मोहन चंद्र भट्ट, डिगर देव, धर्मानंद भट्ट, सोनू भट्ट, हरीश भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कोट
एएनएम के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई जाएगी। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। जो भी गलत होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. इंद्रजीत पांडेय, एसीएमओ, चंपावत।