चंपावत। जीआईसी सिप्टी में प्रतिभा दिवस पर शिक्षक ललित मोहन बोहरा के मार्गदर्शन में नशामुक्ति, स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय पर हुई जूनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में अंकिता, भावना और अंकित महर क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे।
हाईस्कूल स्तर पर नशे से पारिवारिक व सामाजिक दुष्प्रभाव विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका इजरवाल, सोनी व विमला पहले तीन स्थानों पर रहे। जबकि सीनियर वर्ग में सचिन गड़कोटी, अंकिता व सुनीता विजयी रहे। प्रभारी प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य ने कहा कि यह प्रतियोगिताएं प्रतिस्पर्धी माहौल बनाने के साथ प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है। शिक्षिका जीवंती देवी के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षक राजपाल सिंह, बदरुद्दीन अंसारी, गौरव सिंह, नीरज गड़कोटी आदि ने सहयोग किया।