फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ankit Nath stood first in 400, 800 meter race

Champawat News: अंकित नाथ चार सौ, आठ सौ मीटर दौड़ में रहे अव्वल

Mon, 25 Dec 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 25 Dec 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Ankit Nath stood first in 400, 800 meter race
खेल महाकुंभ देहरादून से लौटे टनकपुर स्टेडियम के मैडल विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: ​खिलाड़ी
टनकपुर (चंपावत)। देहरादून में हुए एथलेटिक खेल महाकुंभ में टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किए। खेल महाकुंभ का आयोजन 19 से 21 दिसंबर तक देहरादून स्थित महाराण प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया।
विज्ञापन

इसमें अंडर-14, 17, 19 बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक प्रतियोगिता हुई। टनकपुर स्टेडियम के अंकित नाथ ने अंडर-17 वर्ग 400, 800 मीटर दौड़ में पहला और अंकिता बोहरा ने 1500 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग 100, 200 मीटर दौड़ में हार्षित को पहला, अंडर-19 वर्ग 400 मीटर में आकाश सिंह और 100 मीटर में आकाशदीप को तीसरा स्थान मिला। पवन रेसवाल ने 5000 मीटर और ललित सिंह ने 1500 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर स्टेडियम के एथलेटिक प्रशिक्षक मुकेश चंद्र शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद पंत, उप क्रीड़ाधिकारी चंदन बिष्ट, ललित मोहन कुंवर, गौरव खोलिया, हरीश जोशी, चंद्रशेखर ओली, सुनील जोशी, लक्ष्मण सिंह पाटनी, संग्राम सिंह यादव, आशा पांडे, इमरान अली, दीपक पचौली, सुभाष पांडे, धनंजय, निहाल आदि ने खिलाडि़यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed