{"_id":"64aedc31ad23b956a9057366","slug":"angry-medical-personnel-protested-by-tying-black-tape-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-144-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गुस्साए चिकित्सा कर्मियों ने काले फीते बांद जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गुस्साए चिकित्सा कर्मियों ने काले फीते बांद जताया विरोध
Wed, 12 Jul 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 12 Jul 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को ज्ञापन सौंपते डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। चमोली जिले के नंदानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक रोहित के साथ आपातकालीन सेवा के दौरान अस्पताल परिसर में हुई मारपीट से यहां चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों में गुस्सा है। प्रांतीय चिकित्सा संघ से जुड़े चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों ने बुधवार को काले फीते बांधकर घटना पर विरोध जताया।
उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. एलएम रखोलिया की अगुवाई में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बीती 10 जुलाई को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने आपात सेवा के दौरान डॉ. रोहित के साथ मारपीट की। चिकित्सा कर्मियों के साथ आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं। ज्ञापन देने वालों में डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. मो. उमर, डॉ. मानवेंद्र शुक्ला, डॉ. आफताब आलम, फार्मासिस्ट जेएस कुंवर आदि थे।