{"_id":"5942c4434f1c1b47018b4575","slug":"anger-in-people-when-there-is-clay-water-in-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में मिट्टीयुक्त पानी आने से लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में मिट्टीयुक्त पानी आने से लोगों में गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
टंकी से मिट्टी युक्त पानी निकालता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य में क्षतिग्रस्त होने के बाद बिछाई गई नई पेयजल लाइन से मिट्टीयुक्त पानी आ रहा है, इससे लोगों में जल संस्थान के खिलाफ खासा गुस्सा है। मकानों की छतों पर स्टाक के लिए रखी पानी की टंकियां मिट्टी के मलबे से भर गई है। अब लोगों को टंकियों की सफाई में पसीना बहाना पड़ रहा है। शहर के वार्ड संख्या पांच और छह के साथ ही मोहनपुर ग्रामसभा की विष्णुपुरी कालोनी में स्थिति यह है कि घरों में बदबूदार पानी की सप्लाई से लोग नहाने और कपड़े धोने के लिए भी पानी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
जलसंस्थान ने राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन की जगह नई लाइन बिछाकर जलापूर्ति तो सुचारु कर दी है, लेकिन ज्ञानखेड़ा से लेकर ककरालीगेट तक जगह-जगह लीकेज से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। शहर के वार्ड संख्या पांच और छह में तो स्थिति यह है कि पिछले तीन-चार दिनों से घरों में मिट्टीयुक्त पानी आ रहा है, इससे छतों पर रखी पानी की टंकियां मलबे से भर गई है। वार्ड पांच के दिनेश प्रजापति, वार्ड छह निवासी रतन सिंह, गोविंद सिंह महर, पुष्कर दत्त भट्ट आदि ने बताया कि मिट्टीयुक्त पानी आने से उनकी टंकियों में मलबा भर गया है, जिसे साफ करने में उन्हें पसीना बहाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद विभाग ने लाइन दुरुस्त की, लेकिन अब बदबूदार पानी आने से नहाना भी मुश्किल हो रहा है। इधर पाटनी इलेक्ट्रानिक्स के पास नाली में लीकेज से विष्णुपुरी कालोनी में भी दूषित जलापूर्ति से लोग परेशान हैं।
लाइन दुरुस्त करने में लगी है टीम
नई लाइन बिछाकर इंटर कनेक्शन जोड़ा गया है, जिससे शुरुआत में गंदा पानी तो आएगा, लेकिन अब पूरी लाइन में लीकेज बंद कर दिए गए। हैं। विभाग की टीम लाइन को दुरुस्त करने में लगी है। बदबूदार पानी आने की शिकायत पर अवर अभियंता को लाइन चैक कर शीघ्र दुरुस्त कराने को कहा गया है। -प्रेमजी श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जलसंस्थान, टनकपुर।
विज्ञापन
एसडीएम ने 19 को बुलाई बैठक
टनकपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं को लेकर एसडीएम अनिल चन्याल ने 19 जून को तहसील में संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है। एसडीएम ने बताया कि पानी की समस्याओं को लेकर काफी शिकायतें आ रही है, इसके समाधान के लिए बैठक बुलाई गई है। बैठक में पालिकाध्यक्ष, ईओ, जलसंस्थान के एई, वार्ड संख्या पांच के सभासद, व्यापार मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान मोहनपुर, ग्राम प्रधान टनकपुर, ग्राम प्रधान नायकगोठ एवं ग्राम प्रधान ज्ञानखेड़ा को बैठक में बुलाया गया है।