{"_id":"5818d23b4f1c1bae314364ff","slug":"anganwadi-workers-strike-continued-on-bhaiya-duj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज पर भी जारी रही आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज पर भी जारी रही आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
भैयादूज पर भी जारी रही आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों का बेमियादी धरना जारी है। जिला मुख्यालय में भैयादूज के लिए शशि प्रभा, विमला पनेरू, बीना पांडेय, शोभा पांडेय, देवकी वर्मा, नाजमा खातून आदि ने मुख्यमंत्री को च्यूड़े भेजे। लोहाघाट में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन का धरना 41वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्त्रियों ने भैयादूज के मौके पर धरना स्थल में ही भाइयों का सिर पूजकर उनके लंबी उम्र की कामना की।
ब्लाक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने फोटो में मुख्यमंत्री हरीश रावत का सिर पूजकर सीएम की ओर से उन्हें दिए गए आश्वासन को पूरा करने की याद दिलाई।
विज्ञापन
इस मौके पर शांति जोशी, माया राय, समीना बानो, सरस्वती देवी, दीपा जोशी, हेमलता, अनीता जोशी, रेखा धौनी, पुष्पा पाटनी, भागीरथी देवी, रूबीना बानो, नफीसा आदि कार्यकर्त्रियां मौजूद थी। उधर बाराकोट में ब्लाक अध्यक्ष कमला मेहता के नेतृत्व में दमयंती, सुनिता आर्या, कुसुम अधिकारी, जानकी, रेनू, ज्योति, अंशी, अनिता ने तहसील परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन
टनकपुर में राज्य कर्मचारी घोषित करने और मानदेय बढ़ाने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं ने तहसील में धरना दिया। धरना में साधना शर्मा, उजमा, नीरू बिष्ट, सोनम बसेड़ा, ममता, उजमा, शहनाज, सावित्री, शबाना, अफरोज चित्रा, खुशबू, गीता, नुसरत, नीतू, देवकी देवी आदि शामिल थे।