फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anganwadi workers roared, demonstration in tehsil

Champawat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गरजीं, तहसील में प्रदर्शन

Tue, 12 Mar 2024 09:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Mar 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers roared, demonstration in tehsil
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। जिले की आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन की पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी है। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष विमला पनेरू के नेतृत्व में प्रर्दशन किय गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंं ने 600 रुपये प्रतिदिन मानदेय, सेवानिवृत होने पर दो लाख दिए जाने, पोषण टेकर के लिए मोबाइल फोन और रिचार्ज दिए जाने, टेक होम राशन ढुलान की धनराशि दिए जाने, विभागीय कार्यों के लिए यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रर्दशन करने वालों में रेनू पंगरिया, प्रेमा, हेमा जोशी, मीना जोशी, बीना पांडेय, हेमा बोहरा, लक्ष्मी जोशी, शशि प्रभा आदि कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लोहाघाट और बाराकोट में आंगनबाड़ी वर्कर्स का कार्य बहिष्कार 23 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को बाराकोट तहसील परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष दमयंती वर्मा, उपाध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया गया। वहां प्रेमा बोहरा, परमेश्वरी देवी, मंजू जोशी, रेखा जोशी, सरोज जोशी, उषा बोहरा, जानकी जोशी, हेमा वर्मा, आशा देवी, हेमा जोशी, विमला देवी, तुलसी देवी आदि मौजूद रहीं।
इधर टनकपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी की। वहां संगठन की ब्लाॅक अध्यक्ष गीता चंद, ब्लाॅक प्रभारी सराेज मौनी, संगठन मंत्री गोविंदी पंत, कोषाध्यक्ष नीरु बिष्ट, सचिव किरन भटट, देवकी सामंत, अनीता मर्तोलिया, गीता बिष्ट आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

--
गणाई गंगोली में भी गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय समेत अन्य मांगों के लिए तहसील के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंप बीएलओ कार्य नहीं करने की चेतावनी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। धरने में अध्यक्ष शांति देवी, शोभा अंडोला, मीना, रेखा, सीमा, अनीता पांडेय, दुर्गा पांडेय, आनंदी डोबाल समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहीं। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed