फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anganwadi workers' protest continues

Champawat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

Sun, 19 Apr 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 19 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' protest continues
चंपावत/लोहाघाट। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना-प्रदर्शन जारी है। शनिवार को चंपावत ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भैरवा स्थित अधिसूचित धरना स्थल पर धरना दिया। उन्होंने मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पनेरू कहा कि वे लोग लंबे समय से मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों के लिए संघर्ष कर रही हैं लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने दोहराया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। वहां हिमानी, प्रवीना गड़कोटी, गीता पाटनी, आशा जोशी, लीलावती देवी, रेखा जोशी, विमला शर्मा, माधवी, लक्ष्मी जोशी आदि थीं।
विज्ञापन

इधर, लोहाघाट में भी आंगनबाड़ी वर्कर्स का आंदोलन जारी रहा। धरना देने वालों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की ब्लाॅक अध्यक्ष कविता पंत, सीता लुंठी, तुलसी देवी, निर्मला कनौजिया, हेमा कुंवर, सुनीता देवी, निर्मला चौबे, मीनाक्षी देवी, सुनीता आर्या, पूजा देवी, रेनू पुनेठा, बबीता बोहरा, मीनाक्षी बोहरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड़ीनाग में भी मांगों पर अडिग रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विभिन्न मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय में वृद्धि, राज्य कर्मचारी का दर्जा, पेंशन देने और बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध करने को लेकर आंदोलित हैं। संगठन की ब्लाॅक संगठन अध्यक्ष आशा ततराड़ी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, आंदोलन जारी रहेगा। वहां कृष्णा भंडारी, पूर्णिमा उपाध्याय, हेमा डसीला, माया बोरा, सुनीता टम्टा, सीता, बबीता आर्या, जानकी, दीपा देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed