फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   An amount of Rs 56.65 lakh was distributed to 1133 affected families.

Champawat News: 1133 प्रभावित परिवारों को 56.65 लाख की राशि बांटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 56.65 lakh was distributed to 1133 affected families.
चंपावत। जिले में तहसील पूर्णागिरि क्षेत्र में 1133 परिवारों को पांच हजार प्रति परिवार की दर से कपड़े, बर्तन के लिए 56.65 लाख रुपये की राशि वितरित की गई है। प्रभावित परिवारों को मानक अनुसार मुआवजा देने की कार्यवाही गतिमान है। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि जिले में 890 परिसंपत्तियां बर्बाद हुई हैं। 49 करोड़ का नुकसान हुआ है। शासन से धनराशि की मांग की है। कुछ विभाग को विभागीय स्तर से भी धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों को तीन हजार खाद्य पैकेट वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 126 भवन और तीन गोशाला को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। छह भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हैं। डीएम ने बताया कि दो हजार परिवार अतिवृष्टि के कारण आपदा से प्रभावित हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में मुआवजे की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। टनकपुर और बनबसा में क्षति के आकलन का कार्य जारी है। प्रभावित क्षेत्रों में 312 परिवारों को पशु चारा वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed