{"_id":"69161dee62e3a50c4a0a49a5","slug":"amodi-primary-health-center-will-start-functioning-from-march-2026-champawat-news-c-229-1-shld1026-131835-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मार्च 2026 से शुरू हो जाएगा अमोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मार्च 2026 से शुरू हो जाएगा अमोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन
Thu, 13 Nov 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाल बिलौन क्षेत्र के लोगों को मार्च 2026 में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अमोड़ी क्षेत्र में पीएचसी का निर्माण मंडी परिषद दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत की लागत से कर रहा है। 10 फीसदी निर्माण कार्य शेष रह गया है। यहां अगले साल स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के बाद लोगों को जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। अभी तक क्षेत्र की बड़ी आबादी को छोटे से मरहम के लिए भी 30 किमी जिला मुख्यालय या फिर 45 किमी टनकपुर जाना पड़ता था। इसमें समय के साथ उनका पैसा भी खर्च होता था और कई बार समय से उपचार न मिलने के कारण कुछ की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में क्षेत्र के लोग एक आयुर्वेदिक अस्पताल के भरोसे अपने इलाज कर रहा रहे हैं।
12 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ
अस्पताल के बनने से कोट अमोड़ी, चल्थी, बेलखेत, अमोड़ी, नौलापानी, झालाकूड़ी, खटोली, क्वारसिंह, छतकोट, लड़ाबोरा, पछनई सहित 12 से अधिक गांव की 20 हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।
कोट
अमोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मार्च 2026 में संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पीएचसी में पदों की स्वीकृति के लिए महानिदेशक को पत्र भी भेजा गया है। - डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ चंपावत।